क्षत्रिय समाज ने की यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग


हाथरस-29 जनवरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर यूजीसी एक्ट के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है।
जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह ने यूजीसी एक्ट को काला कानून बताते हुये इसे सवर्ण समाज के लिये घातक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर प्रहलाद सिंह सिसौदिया, मतेंद्र सिंह गहलोत, जोगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह गहलोत, मनोज कुमार सिसोदिया, प्रधान गुड्डू पौरुष, संजय राना सहित सवर्ण समाज के काफी लोग उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment