
सिकन्द्राराऊ-29 जनवरी। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के समीप आज एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताया जाता है क्षेत्र के गांव अरनिया तलेसरा निवासी राजू पुत्र महेंद्र सिंह आज शाम कस्बा से बाजार कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही युवक रोडवेज बस स्टैंड के निकट पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देकर ई रिक्शा चालक ई रिक्शा समेत भाग जाने में सफल रहा ।












