बाइक सवार 3 युवकों व पुलिस के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा


सिकन्द्राराऊ-29 जनवरी। कस्बा के रोडबेज बस स्टैंड के निकट आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक पर सवार तीन युवकों और पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पेट्रोलिंग पर निकले बाइक सवार उपनिरीक्षक व अन्य कांस्टेबलों ने संदिग्ध स्थिति में जा रहे तीनों युवकों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। पुलिस का संकेत मिलते ही युवक बाइक मोड़कर तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक युवक बाइक से उतर गया और दरोगा से भिड़ गया। इस दौरान युवक की दरोगा से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि युवक ने पुलिस की वर्दी पर भी हाथ डाल दिया। पुलिस ने बलपूर्वक युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली पहुंचा दिया।
बताया जाता है आज सुबह 11 बजे करीब रोडवेज बस स्टैंड के समीप पेट्रोलिंग पर निकले बाइक सवार उपनिरीक्षक व अन्य कांस्टेबलों ने संदिग्ध स्थिति में जा रहे तीनों युवकों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों का पीछा किया। थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही एक युवक बाइक से उतरा और पुलिस से उलझ गया। युवक ने उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने वर्दी पर भी हाथ डाला। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया । जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जीटी रोड पर कुछ देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा । जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ करने में जुट गई। घटना का बाजार लोगो के बीच पूरे दिन गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment