घेर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ले गये ग्रामीण की भैंस

गांव नगला विजैया में अज्ञात चोरों ने ग्रामीण के घेर का ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ली। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला विजिया निवासी हाकिम सिंह पुत्र चंदन सिंह की भैंस रोजाना की तरह घर के पास बने घेर में बंधी भेंस को चारा आदि डालने के बाद घर आकर सो गया। बताते हैं कि आधाी रातक के बाद अज्ञात चोरों घेर का ताला तोडकर प्रवेश कर गये और घेर में बंधी भैंस को खूंटे से खोलकर चोरी कर ले गये। आधी रात के बाद जब रात्रि में हाकिम सिंह पशुओं के देखने घेर पर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर जाकर देखा तो भैंस गायब थी। घेर में भैंस चोरी होने पर ग्रामीण ने शोरा शराबा किया तो परिजन और ग्रामीण जाग गये। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों व रास्तों में भैंस को काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित ने बताया कि उसकी भैंस की कीमत करीब चालीस हजार है। पीड़ित ने सासनी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर भैंस बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आ गई है। मामले की जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment