सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय छात्र घर से स्कूल पढ़ने को गया था। किंतु वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
राधा नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार पुत्र संतपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 नवंबर की सुबह 8:30 बजे करीब उनका 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सिकंदराराऊ के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में पढ़ने को गया था। वह कक्षा दसवीं का छात्र है । देर शाम तक वह विद्यालय से घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्र को संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने विद्यालय में संपर्क किया तो ज्ञात हुआ कि छात्र आयुष विद्यालय ही नहीं पहुंचा । गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।











