यूपीए छौंक का जूनियर वर्ग में दो परियोजनाओं का राज्य स्तर पर चयन, बीएसए ने किया सम्मानित, एक से तीन दिसंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे बाल वैज्ञानिक

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 में उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक सासनी के बाल वैज्ञानिकों ने जनपद का गौरव बढ़ाया है, जिसे लेकर विद्यालय की दो परियोजनाओं का जूनियर वर्ग में राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है। साथ ही बीएसए रणवीर सिंह द्वारा चयनित बाल वैज्ञानिकों विमल-मोहित तथा वंश कुमार-हर्षित कुमार को सम्मानित किया गया। चयनित दोनों टीमें एक से तीन दिसंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रविवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस हाथरस जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि पहली परियोजना घरेलू जल अपव्यय को कम करने की प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन में विमल एवं मोहित ने पाया कि टंकियों और ड्रमों के ओवरफ्लो से बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहता है। शोध के अनुसार, जलस्तर की निगरानी, समय पर मोटर बंद करने और जल के पुनः उपयोग से इस बर्बादी को रोका जा सकता है। दूसरी परियोजना घरेलू जैविक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन एवं कम्पोस्ट निर्माण की प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययनष् में वंश कुमार एवं हर्षित कुमार ने जैविक कचरे से खाद बनाने की उपयोगिता सिद्ध की। अध्ययन में सामुदायिक केंद्र की कम्पोस्ट से गेंदे एवं गुलाब के पौधों में अपेक्षाकृत बेहतर वृद्धि एवं उत्पादन पाया गया। शोध का निष्कर्ष है कि जैविक कचरे को उपयोगी खाद में बदलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस उपलब्धि पर जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, हाथरस डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने स्थानीय समस्याओं को शोध का विषय बनाकर विज्ञान की व्यावहारिक उपयोगिता प्रदर्शित की है। जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन जैसे विषय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन परियोजनाओं के निष्कर्ष आमजन को जागरूक करने और व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित करेंगे। परियोजनाओं में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पंचायत सहायक कृष्ण कुमार एवं समस्त ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ विमलेश सेंगर, ज्योति सेंगर, नेहा ओझा प्रीति सेंगर ने चारों बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment