परीक्षा के दौरान छात्र चल रहा था मोबाइल : कॉलेज स्टाफ के पहुंचने से पूर्व छात्र मोबाइल को छोड़कर हुआ फरार : प्राचार्य ने छात्रा के खिलाफ कराई रिपोर्ट
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव बढ़ानू में सुरेश कुमार पुंढीर डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र मोबाइल चला रहा था। कॉलेज स्टॉफ़ जब परीक्षा कक्ष में पहुंचा ,तब तक छात्र मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। कॉलेज के प्राचार्य ने आरोपी छात्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरेश कुमार पुंढीर डिग्री कॉलेज बढ़ानू के प्राचार्य संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 नवम्बर को कॉलेज में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कक्षा बीए की विषय भूगोल की परीक्षा चल रही थी । परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी मोहम्मद रिजवान पुत्र अनवस हुसैन कमरा नं0 3 में परीक्षा दे रहा था । चैकिंग के दौरान मोहम्मद रिजवान छिपाकर मोबाइल चला रहा था। जिसकी सूचना उन्हें कन्ट्रोल रुम द्वारा मिली । सूचना पर महाविद्यालय स्टाफ कक्ष नं0 3 में पहुंचा। जहां स्टाफ के पहुंचने से पूर्वी छात्र मोबाइल को छोड़कर मौके से भाग जाने में सफल रहा।










