नामजदों ने युवक पर किया जानलेवा हमला:आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

नामजदों ने युवक पर किया जानलेवा हमला:आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला मियां में नामजदों ने एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नगला मियां निवासी दीपक चौहान पुत्र गिरीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका छोटा भाई शिवम चौहान 29 जून की शाम 7:30 बजे करीब गांव के ही किशन पुत्र मुन्ना लाल की दुकान से एलईडी बल्ब खरीदकर लाया था। बल्ब खराब होने पर वह उसे वापस करने को दुकान पर पहुंचा। जहां किशन ने बल्ब बदलने से इनकार कर दिया और उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिजन फतेह सिंह पुत्र मुन्ना लाल, मुन्ना लाल पुत्र दुर्गादास, गौरव पुत्र महेंद्र सौरभ पुत्र हरपाल राकेश पुत्र परसादी को बुला लिया। आरोपियों ने एक राय होकर शिवम पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके सिर में हथौड़ा मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment