इगलास रोड से अवैध छुरा समेत युवक गिरफ्तार


थाना सासनी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इगलास रोड स्थित कच्चे रास्ते लहौर्रा मार्ग से एक युवक को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, एस आई रामनरेश सिंह हमराही कर्मियों के साथ कस्बा सासनी क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सासनी चैराहे पर मुखबिर खास ने सूचना दी कि इगलास रोड पर टंकी के पास कच्चे रास्ते में एक संदिग्ध युवक अवैध छुरा लेकर खड़ा है। लहौर्रा बम्बा पुलिया के पास मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने एक छुरा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अर्जुन उम्र करीब तेईस वर्ष पुत्र सुभाष, निवासी तमोलीपाड़ा, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार अरोपी के पास मिले छुरा का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और अपनी सुरक्षा के लिए छुरा रखता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment