श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में 57 वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा का किया गया आयोजन:41 बसों में श्रद्धालु मां गंगा के स्नान के लिए हुए रवाना

सिकंदराराऊ। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार देर रात एटा रोड स्थित श्रवण गंगा सेवा समिति के कैंप कार्यालय पर 57वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली इस पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी 41 बसों में श्रद्धालु मां गंगा के पावन तट पर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। यात्रा को श्रवण गंगा सेवा समिति के संयोजक सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के रवाना होने से पूर्व कैंप कार्यालय पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बसों की पूजा कराकर गंगा स्नान के लिए यात्रा को रवाना किया गया। सोमवार देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और मां गंगा के प्रति उनकी आस्था देखते ही बनी। श्रवण गंगा सेवा समिति संयोजक सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैयाने बताया कि लंबे समय से प्रत्येक पूर्णिमा पर इस निःशुल्क यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चौदस की देर रात्रि को श्रद्धालुओं को बसो द्वारा गंगा स्नान के लिए रवाना किया जाता है। समिति के अनुसार अब तक लाखों श्रद्धालु इस सेवा के माध्यम से मां गंगा के पावन तट तक पहुंचकर स्नान कर चुके हैं। यात्रा में विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों की भागीदारी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देती है। श्रद्धालुओं द्वारा समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए श्रवण गंगा यात्रा की इस परंपरा को निरंतर जारी रखने की कामना की गई ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment