बजरंगियों ने किया नवागत थाना प्रभारी का जोशीला स्वागत

कोतवाली सासनी का प्रभार संभालने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के बजरंगियों ने नवागत प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा कोतवाली पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी का छबिचित्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर तथा पुष्पहार पहनाकर जोशीला अभिनंदन किया।
मंगलवार को बजरंगियों ने प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा से आशा जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को न्याय व सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। थाना प्रभारी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। स्वागत करने वालों में मोहित गौड़, सत्यवीर सिंह, पीके शर्मा, मनोज शर्मा, ऐदल सिंह, बंटी चैधरी, अभिषेक सिंह, करण, द्रव्यांश पाठक और राज पंडित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।