विश्व हिंदू परिषद की के बैनरतले सासनी प्रखंड में हितचिंतक अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को हितचिंतक बनाया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव और जिला सेवा प्रमुख हेमंत कौशल की मौजूदगी रही। पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने और हिंदू संस्कृति व संस्कारों को बचाने पर विशेष जोर दिया।
मंगलवार को आयोजित कार्रक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हर तीन साल में यह अभियान चलाती है। इसका मकसद समाज को संगठित करना, लोगों को अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपनी परंपराओं और जड़ों से जोड़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर वर्ग तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाना होगा। जिला सेवा प्रमुख हेमंत कौशल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा के लिए समय-समय पर कई लोगों ने बलिदान दिया है। नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराना और उसे संजोए रखने के लिए लगातार प्रेरित करना समय की मांग है। अंत में पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अभियान से जुड़कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की अपील की।










