सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।









