सिकंदराराऊ। कस्बा हसायन के अंडौली चौराहे के निकट अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मशीनों पर वन विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई की । छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही चार आरा मशीनों को सील कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने चारो आरोपी आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वन क्षेत्राधिकारी अली हसन ने अपनी टीम के साथ 15 नवम्बर को अंडौली चौराहे के पास आरा मशीनों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही विनोद कुमार पुत्र राम यादव निवासी भरतपुर रोड हसायन, धर्मेंद्र यादव पुत्र चंद्र पाल ,राजेश यादव पुत्र नत्थूसिंह , बच्चू सिंह पुत्र छत्रपाल निवासीगण अंडौली चौराहा की आरा मशीनों को सील कर दिया गया। छापेमार कार्रवाई के बाबजूद आरोपी आरा मशीनों का पुनः संचालन कर रहे हैं।










