सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनहार में नामजदों ने एक दलित युवक को जाति सूचक गालियां देकर एवं मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बमनहार निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र भगवान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 9 नवंबर की दोपहर 1 बजे करीब पथवारी मंदिर से निकला था । तभी गांव के ही राहुल उर्फ रोली ,सतीश पुत्र डंबर सिंह, कंही पुत्र महाराज सिंह ,रूपकिशोर पुत्र सेवाराम बेवजह जाति सूचक गालियां देते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









