सासनी-रूदायन रोड स्थित गांव गदाखेडा के निकट दोपहर को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग बाइक सहित सडक पर गिरकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव सहजपुरा निवासी भीकंबर पुत्र कोमल सिंह, योगेंद्र पुत्र भिकंबर और रीता पुत्री सोनू सोमवार दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर किसी आवश्यक कार्य से सासनी आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक गांव गधाखेड़ा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एवं उस पर बैठे सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए ऐंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, और उपचार के लिए ं निजी वाहन से घायलाके को निजी चिकित्सक के पास ले गये। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अपनी पडताल में जुटी है। 











