बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक मासूम समेत चार की मौत,आधा दर्जन घायल : सिकंदराराऊ में शादी समारोह में शामिल होने को आ रहा था परिवार

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक मासूम समेत चार की मौत,आधा दर्जन घायल : सिकंदराराऊ में शादी समारोह में शामिल होने को आ रहा था परिवार

 

घटना से शादी की खुशियां बदली मातम में:अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास हुआ हादसा

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट रविवार की दोपहर को शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई ,जब कस्बा सिकंदराराऊ में शादी समारोह में शामिल होने को आ रहे एक ही परिवार के सदस्यों से भरे ऑटो में एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई गई,जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के पला निवासी शबीना उम्र 40 वर्ष, छोटी 38 वर्ष, मोती 40 वर्ष, फहद 5 वर्ष , कमर जहां ,सोनिया , जुबि एवं इसराना रविवार की दोपहर को एक ऑटो में सवार होकर अलीगढ़ से कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने को आ रहे थे । सभी लोग बल्लभगढ़ हरियाणा में रहकर कार्य करते हैं। जैसे ही ऑटो सवार दोपहर करीब 1 बजे करीब अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी । हादसे में 38 वर्षीय छोटी , 40 वर्षीय मोती की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि शबीना 40 वर्षीय फहद 5 वर्षीय, कमर जहां, सोनिया, जुबि, इसराना समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पहुंच गई । पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया । गंभीर रूप से घायल शबीना ने मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 5 वर्षीय फहद की उपचार के दौरान अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी घायल लोगों का उपचार अलीगढ़ में जारी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां माता में बदल गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment