नामजदों ने महिला को पीटकर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजदों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोकुलपुर निवासी सुमन पत्नी भूपेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 नवंबर की रात्रि 10 बजे करीब पड़ोसी संतोष, प्रमोद, रजनीश, व पप्पू पुत्रगण गुलफान बेवजह गाली गलौज करते हुए आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस में मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










