चाचा भतीजी को मारपीटकर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी में नामजद ने चाचा एवं भतीजी को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव माधुरी निवासी रूप सिंह पुत्र महावीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 नवंबर को उसकी 8 वर्षीय भतीजी भारती पुत्री राजेश कुमार के साथ गांव के ही अरविंद पुत्र वीरपाल ने मारपीट कर दी। जब उसने मारपीट का विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे चाचा भतीजी घायल हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।










