घर में घुसकर परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला इस्लाम नगर में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी मौहम्मद शाहिद पुत्र हाजी अलीजान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 6 नवंबर की शाम 7 बजे करीब माजिद हुसैन, साजिद हुसैन, मुम्मताजिम पुत्रगण शाहिद हुसैन, शाहिद पुत्र हामिद हुसैन निवासीगण सोरो गेट पुरदिलनगर व आरफीन, इरफान, पुत्रगण शाबिर एकराय होकर लाठी डंडों एवं सरिया से लैस होकर घर में घुस आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में उनका पुत्र समीर व पुत्री इकरा आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment