अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिकंदराराऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर स्थानीय व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के व्यापारियों और उनके परिजनों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए, ताकि आपात स्थिति में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए। दुकान में आग लगने, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से नुकसान होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर व्यापारी को तत्काल सरकारी सहायता दी जाए। स्नातक और शिक्षक कोटे की तर्ज पर विधान परिषद में व्यापारी प्रतिनिधियों को भी भेजा जाए, ताकि सदन में व्यापारियों के हितों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। व्यापारियों की सुरक्षा और प्रतिष्ठानों की संवेदनशीलता को देखते हुए पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन, जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान, बबलू सिसोदिया, मनोज पंडित, नगर महामंत्री दुर्वेश पचौरी, रियांश गौतम, नगर मंत्री मनोज दीक्षित उर्फ छोटू आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment