कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला जहरू के निकट मंगलवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार जिला अलीगढ़ के मंडराक क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र विशाल मंगलवार देर शाम सासनी के गांव नगला जहरू में अपने रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में शरीक होने के लिए आया था। कार्रक्रम समाप्त होने के बाद करीब आधी रात बारह बजे वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वे गांव से बाहर निकला तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हा गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर समारोह में आए लोगों की भीड जुट गई। थोडी देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजन निजी वाहन से सीएससी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।









