शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, चार घायल:नोएडा से बेबर जा रहे थे कार सवार:एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के पास हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट सोमवार को नोएडा से बेबर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार लोगों की कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर दूर एक खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन दूसरी कार में डालकर उपचार के लिए एटा ले गए।


बताया जाता है कि सोमवार की शाम को आलोक पुत्र अवनीश,विकास पुत्र माधोराम, जीतू पुत्र महावीर व अजय पुत्र गिरजेश चंद्र निवासीगण गोरखपुर नोएडा से शादी समारोह में शामिल होने को बेबर जा रहे थे। सोमवार की शाम 5 बजे करीब जैसे ही कार सवार गांव मुगलगढ़ी के समीप पहुंचे। तभी कार का चालक अचानक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिससे कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर दूर खेत में पलट गई। कार के पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान घायलों के साथ चल रही दूसरी कार सवार लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार सवार घायलों को अपने साथ में डालकर उपचार के लिए एटा ले गए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।