17 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत ,मचा कोहराम

सिकंदराराऊ। सड़क दुर्घटना में 17 दिन पूर्व गंभीर रूप घायल हुए अलीगढ़ रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में नामजद बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


संजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव अमौसी थाना सिकंदराराऊ हाल निवासी राधा नगर कॉलोनी ने 18 नवंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके पिता धर्मपाल सिंह पुत्र चौब सिंह 6 नवंबर की शाम 5:50 बजे करीब बाजार से पैदल पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ रोड बाइक सवार हरिओम शर्मा निवासी मलावन जनपद एटा ने बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट में अपस्ताल में चल रहा था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज भिजवा दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।