हसायन में अवैध रूप से संचालित हो रही चार आरा मशीनों को किया सील

सिकंदराराऊ। कस्बा हसायन के अंडौली चौराहे के निकट अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मशीनों पर वन विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई की । छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही चार आरा मशीनों को सील कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने चारो आरोपी आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


वन क्षेत्राधिकारी अली हसन ने अपनी टीम के साथ 15 नवम्बर को अंडौली चौराहे के पास आरा मशीनों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही विनोद कुमार पुत्र राम यादव निवासी भरतपुर रोड हसायन, धर्मेंद्र यादव पुत्र चंद्र पाल ,राजेश यादव पुत्र नत्थूसिंह , बच्चू सिंह पुत्र छत्रपाल निवासीगण अंडौली चौराहा की आरा मशीनों को सील कर दिया गया। छापेमार कार्रवाई के बाबजूद आरोपी आरा मशीनों का पुनः संचालन कर रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।