ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस चैकी खंडेलवाल क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक की तलाशी के दौरान उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिसकर्मियों ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को बुलाकर शव को पहचान के लिए काफी देर तक रेलवे ट्रैक से हटाकर एक ओर रखा, लोगों ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम कीराने के बाद फ्रीजर में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। वहीं कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों में सूचना देने के साथ-साथ सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर फोटो व जानकारी साझा की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment