सममई में फीता काटकर डिप्टी सीएमओ ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य विभागीय अफसरों ने बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद

गांव पंचायत सममई के पंचायत घर में को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एमओआईसी डॉ. पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
सोमवार को कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य समिति, जनपद हाथरस की ओर से ‘दो बूंद जिन्दगी की… पोलियो से बचाव, हर बच्चे का अधिकार’ तथा ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ जैसे जागरूकता संदेशों वाले बैनर लगाए गए। कार्रक्रम में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को पोलियो उन्मूलन के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया। अभियान के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में ‘पोलियो मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने और हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के माध्यम से ‘स्वस्थ बचपन, सुरक्षित भविष्य’ की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने पर बल दिया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment