सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित एक गांव निवासी युवती को 16 माह पूर्व दो नामजद युवकों नेखेत से चारा काटते समय दुष्कर्म के लिए जबरन खींच लिया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर हाथ की उंगली तोड़ दी। पीड़िता ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 3 जुलाई 2025 की शाम को 5:30 बजे वह दरांती लेकर के खेत में हरा चारा काटने को गई थी। वहां पर उसको गांव के ही विकास पुत्र पप्पू ,अनुराग पुत्र राय सिंह ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया तथा जबरन खेत में खींचने लगे । पीड़िता ने अपने को बचाने के लिए उसने शोर मचाया तथा हाथ में लगी दरांती से युवकों पर वार कर दिया। इससे युवक खिसिया गए तथा उसका हाथ पकड़कर बुरी तरह से मरोड़ दिया । जिससे उसकी उंगली की हड्डी टूट गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए । लोगो को आता देखकर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।








