सपा नेता राकेश बघेल ने किया प्रजापति समाज का सम्मान प्रजापति समाज के लोगों को शॉल व फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रजापति समाज बनायेगा पीडीए सरकार:पीडीए जननायक अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री : राकेश बघेल
सिकंदराराऊ । कस्बा के जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में सैकड़ो प्रजापति समाज के लोगों का फूलमालाएं, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी सिंह नेताजी व संचालन सुशील यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों को 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ़ राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 चुनाव में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है । इस बार प्रजापति समाज ने मन बना लिया है कि पीडीए के साथ जुड़कर पीडीए जननायक अखिलेश यादव क़ो मुख्यमंत्री बनाएंगे।


इसी के साथ सपा नेता राकेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही प्रजापति समाज के साथ छल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रजापति समाज का वोट लेकर कभी मुड़कर उनकी तरफ नहीं देखा ,जिसके कारण प्रजापति समाज अपने आप को पीड़ित दुखी अपमानित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुंवरपाल सिंह प्रजापति, सत्य प्रकाश प्रजापति, समर सिंह प्रजापति, वीरेंद्र सिंह प्रजापति, राम खिलाड़ी प्रजापति, नेम सिंह प्रजापति, बच्चू सिंह प्रजापति, किरोड़ी लाल प्रजापति, राम सिंह प्रजापति, रूपराम प्रजापति, जयंती प्रसाद प्रजापति, अर्जुन सिंह प्रजापति, राकेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, रघुवीर सिंह प्रजापति, बंगाली सिंह प्रजापति, भूरी सिंह प्रजापति, गेंदालाल प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, लवकुश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment