सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सराय जरेरा में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सराय जरेरा निवासी नेम सिंह पुत्र सरमन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 नवम्बर की रात्रि 9 बजे करीब वह अपने भतीजे के जन्मदिवस की खुशी में डीजे बजा रहा था। इस दौरान ट्रांसफार्मर से एक तार छूट गया । इस बात को लेकर गांव के ही जुगेन्द्र पुत्र सियाराम, सुमित पुत्र बौबी, डीपी पुत्र गंगाराम, विनोद पुत्र अमर सिंह ने बेवजह गाली गलौज कर उसके पुत्र ममतेश कुमार के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।







