सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव सूसामई के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने भैंस लेकर जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में भैंस की मौके पर मौत हो गई और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के परिजन ने कोतवाली हसायन में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सूसामई प्रमोद कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 नबंवर की दोपहर 3.30 बजे करीब उनके भाई हरिओम की पत्नी प्रवेश कुमारी अपने खेतों से भैस चराकर घर आ रही थी। जैसे वह रोड के किनारे गाँव सूसामई पर ही पहुंची । तथी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलते हुए महिला में टक्कर मार दी । टक्कर से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।










