चार जुआरी गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव पोरा स्थित इण्डेन गैस एजेंसी के पीछे फड़ लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है।


पोरा चौकी इंचार्ज एसआई लखमी सिंह अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव पोरा स्थित इण्डेन गैस एजेंसी के पीछे फड़ लगाकर जुआ कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे विनीत कुमार पुत्र मुरारी लाल, राजू पुत्र खेमकरन,सचिन पुत्र नाथूराम ,योगेश पुत्र रामबाबू निवासीगण गांव पोरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 7230 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment