आगरा अलीगढ रोड कस्बा में स्थित रोडबेज बस स्टैंड के निकट एक दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां बिजली के तारों की चपेट में आने से एक बेजुबान बंदर गंभीर रूप से झुलसकर अचानक जमीन पर आ गिरा। जिसे स्थानीय दुकानदारों उपचार देकर उसकी जान बचाई।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार एक बंदर बिजली के तारों में दौड रहे एचटी करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा यह देख वहां ठेले पर फल बेच रहे लोगों का दिल पसीज गया। बिना एक पल गंवाए, सतर्क दुकानदारों और राहगीरों ने आगे बढ़कर बंदर को सुरक्षित स्थान पर एक तरफ लिटाया। इसके बाद, लोगों ने बड़ी सहानुभूति के साथ उसकी पीठ थपथपाई और उसके हाथ-पैरों की हल्के हाथों से मालिश करनी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के इस सामूहिक मानवीय प्रयास और प्राथमिक उपचार का चमत्कारी असर देखने को मिला। कुछ ही पलों में बंदर की हालत में सुधार हुआ और वह पूरी तरह ठीक होकर उठ खड़ा हुआ। इसके बाद वह वहां से सुरक्षित चला गया।









