छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, ईंट-पत्थर चले, 22 हिरासत में

गांव रघनियां में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों ओर से जमकर हुए पथराव में घायल तो कोई नहीं हुआ मगर पुलिस ने बाइस लोगों को हवालात की हवा खिला दी।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव के नासिर खान पुत्र छोटे खान ने गत 10 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी थी। जिसमें आरोप था कि उनकी पत्नी रिंकी घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रही थीं, तभी रास्ते में पृथ्वी पुत्र सुल्तान खान, जाहिद, शाहबाज, आला और गुल्ला ने उन्हें रोक लिया। शिकायत शिकायत में कहा गया था कि उक्त नामजदों ने रिंकी से छेड़छाड़ और अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी आवाज सुनकर नासिर और उनके परिजन बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों आमने सामने आ गये। पहले तो मंुहवाद हुआ फिर थोडी ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं, और स्थिति पर नियंत्रण किया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment