किशन गढ़ी में पटाखा फटने से किशोर झुलसा, सीएचसी में चल रहा इलाज


गांव किशन गढ़ी में घर के बाहर पटाखे चला रहा किशोर हाथ में पटाखा फट जाने के कारण बुरी तरह झुलस गया। किशोर का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किशन गढ़ी निवासी योगेश का करीब बारह वर्षीय पुत्र पीयूष गुरुवार की रात करीब साढे बजे अपने घर के बाहर पटाखे चला रहा था। बताते हैं कि पीयूष हाथ में पटाखा लिए हुए था और जैसे ही उसने उसे प्रज्वलित किया, वह तुरंत ही उसके हाथ और पैरों के पास अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। पटाखे की चपेट में आने से पीयूष बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिरकर दर्द से छटपटाने लगा। अचानक हुए इस भीषण धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और घर के अंदर मौजूद परिजन तुरंत मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटना स्थल पर झुलसे हुए पीयूष को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पीयूष को भर्ती किया और तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार, किशोर के हाथ और पैरों पर जख्म आए हैं, जिनका समय पर इलाज किया जा रहा है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment