नामजदों ने दंपती एवं अन्य सदस्यों को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में नामजदों ने एक दंपती एवं अन्य सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में एक महिला समेत छः नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला गढ़ निवासी मीनू देवी पत्नी राहुल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश पुत्रगण बनी सिंह ,बनी सिंह पुत्र राम सिंह ,शेखर पुत्र मुकेश निवासीगण मौहल्ला गढ़ कस्बा पुरदिलनगर , महावीर सिंह पुत्र देवीराम , गीता देवी पत्नी राजकुमार निवासीगण चोमा थाना जैत जिला मथुरा ने बेवजह गाली गलौज कर उसे व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया । जब पीड़िता के पिता जुगेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह व भाई ब्रजेश कुमार निवासी गांव सिधौली थाना हसायन समझाने आए तो आरोपियों ने उसके पिता एवं भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment