सिकंदराराऊ । नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशीर कुरैशी की समाज सेविका 66 वर्षीय मां इकलाश फातिमा का गुरुवार को आकस्मिक इंतकाल हो गया। जिससे कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई और मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया।
शोक व्यक्त करने वालों का नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर तांता लग गया। इकलाश फातिमा के निधन पर कस्बा के राजनीतिक, समाजसेवी, व्यापारिक, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सूर्य प्रताप उर्फ सूरज भैया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी ,विपिन वार्ष्णेय,दाऊ दयाल वार्ष्णेय, संजीव महाजन, राकेश बघेल, सभासद मुकुल गुप्ता ,ऐवरन सिंह, नावेद अल्ला नूर छोटे कुरैशी, बबलू अंसारी फहीम अंसारी कमल नयन, अकबर नवाब आदि थे।










