खेत में शौच जाने को लेकर हुई मारपीट, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

गांव केहरिया में सुबह के समय शौच के लिए जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी थोडी ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से चले लात घूंसों में लोगों को चोटें आईं। वहीं पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
शुक्रवार को गांव नगला केहरिया निवासी कौशल कुमार के पुत्र विशाल कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी चाची रवीना पत्नी जयप्रकाश सुबह के समय खेतों की तरफ शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान खेत पर मौजूद हरिओम पुत्र कन्हीलाल ने शौच करने को लेकर आपत्ति जताई और उनके साथ कहासुनी करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हरिओम के बेटे दीपक कुमार ने अन्य तीन-चार अज्ञात लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment