नया नगला में जलभराव, गंदगी से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं जूझना पड़ रहा है। गांव में नालियों का आकार छोटा होने के कारण घरों का गंदा पानी आए दिन पानी खडंजे पर आ जाता है।

इस गंदे जलभराव और कीचड़ के कारण से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक विकट स्थिति स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए पैदा हो गई है, जिन्हें हर रोज इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के लोगों में इस बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से नासूर बनी हुई है, और उन्होंने कई बार इस संबंध में ग्राम प्रधान को अवगत कराया है, लेकिन इसके बावजूद प्रधान द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जोरदार मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर पक्की और बड़ी नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment