रंजिश में मां बेटे को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते मां बेटे को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव छीतीपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र वेदपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई पवन कुमार 6 नवंबर की शाम 4 बजे करीब अपने खेत से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह गांव नगला कांच पर पहुंचा। तभी रास्ते में भोला ,नेता, नीरज पुत्रगण नौवत सिंह ,अभिषेक पुत्र भोला रंजिश के चलते उसके भाई के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं नल के हत्थे से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी माँ केलावती को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ