पुलिस ने बाजार में अवैध रूप से आतिशबाजी बेचते दो युवक किए गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुकान से आतिशबाजी से भरे तीन कार्टून की बरामदसिकंदराराऊ । कस्बा की पुरानी सब्जी मंडी के निकट अवैध रूप से एक दुकान पर शनिवार को आतिशबाजी की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दुकान से चेकिंग के दौरान तीन कार्टून आतिशबाजी से भरे बरामद किए। इस दौरान व्यापारी की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। पुलिस ने मौके से दो युवक को गिरफ्तार किया और कोतवाली ले गई।


बतादें कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाबजूद कुछ दुकानदार बाजार में बेखौफ होकर अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री कर रहे है। शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक दुकानदार बेखौफ होकर आतिशबाजी की बिक्री कर रहा था मुखबिर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । जहां उन्होंने चेकिंग के दौरान दुकान से आतिशबाजी से भरे हुए तीन कार्टन बरामद किए। इस दौरान दुकान स्वामी की पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। पुलिस में दो युवकों को मौके से हिरासत में लिया और कोतवाली पहुंचा दिया। व्यस्ततम बाजारों में आतिशबाजी बेचने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ