सिकंदराराऊ। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के पास शनिवार की सुबह एक साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई। किंतु मौके पर उसकी कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेज दिया।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह 7 बजे करीब एक साइकिल सवार व्यक्ति गांव रतिभानपुर से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गांव मुगलगढ़ी के निकट पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई। किंतु उसकी मौके पर कोई शिनाख्त न हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है ।











