मोपेड में कैंटर ने मारी टक्कर, युवक घायल

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोपेट में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुन्दू खाँ निवासी ओमप्रकाश पुत्र ठाकुर दास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 अक्टूबर की रात्रि 8:45 बजे करीब उनका पुत्र दीपक कुमार मोपेड पर सवार होकर हाथरस से आ रहा था। जैसे ही वह गांव चमरौली के समीप पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ