
राज कमल पब्लिक स्कूल सिकद्राराऊ की ओर से दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव नगला सरदार में स्थित जीवन आयुर्वेदिक भवन के परिसर में शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की गई। इस दौरान चिकित्सकों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद लिया।
क्षेत्र के प्रमुख दवा व्यवसायी एवं भाजपा नेता मुकेश चौहान ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा का देवता माना जाता है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसका उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोग अनेक बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाना बेहद उपयोगी है ।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में खान-पान, दिनचर्या और शरीर की प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने पर विशेष जोर दिया गया है। भगवान धन्वंतरि के सिद्धांत आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ रहने और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश चौहान ,सतीश चौहान,तरुण चौहान ,विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।











