सभासदों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का किया विरोध, पालिका की टीम लौटी

नगर पालिका टीम अतिक्रमण हटाने को पहुंची, सभासदों की अधिशासी अधिकारी से हुई तीखी नोंक झोंक

सिकंदराराऊ। कस्बा में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जी टी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के चलते ही नगर पालिका के कुछ सभासद मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने अभियान का जमकर विरोध किया। सभासदों की अधिशासी अधिकारी से तीखी नोंक झोंक भी हुई। जिसकी बाद नगर पालिका की टीम बैरंग लौट गई।

बतादे कि दीपावली पर्व के चलते कस्बा में जी टी रोड के फुटपाथ और सड़क किनारे मिट्टी के दीपक, मिट्टी के बर्तन, कैलेंडर व अन्य सामान छोटे दुकानदारों द्वारा बेचा रहा है। गुरुवार को दुकानदारों को हटाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना अपनी टीम के साथ हटाने को जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए। जहां सभासदों ने कार्रवाई का विरोध जताया ।

अधिशासी अधिकारी की सभासदों से जमकर तीखी नोंक झोंक भी हुई। जिसके बाद नगर पालिका की टीम को अपना अतिक्रमण हटाओ अभियान बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।
कार्रवाई रुकने से फुटपाथ पर सामान बेच रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment