मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत,मचा कोहराम:युवक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति के पूर्वोत्तर रेलवे फाटक के पास बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गांव नगला रति निवासी रामप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश बुधवार की रात्रि बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे । तभी कासगंज से मथुरा जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर देर रात्रि को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।

अलीगढ़ लेते जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment