सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 1 नवम्बर की दोपहर 2 बजे करीब घर से बाजार करने को गई थी। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी । इस दौरान युवती को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती अपने साथ मोबाइल भी ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।











