परिवार के सदस्यों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव अगसौली निवासी राहुल कुमार पुत्र रोहताश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 3 नवंबर की रात्रि 8 बजे करीब बाजार से घर वापस आ रहा था । गांव में रास्ते में गांव के ही ऋषि पुत्र मदन सिंह बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी कुछ देर बाद उसके घर पर अपने पुत्र अनमोल ,प्रिंस ,भतीजे आदित्य, मुनेश व भाई राजू को लेकर पहुंच गया। जहां आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब उसने व उसकी मां बिट्टो देवी ,भाई धीरेन्द्र ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से परिवार पर हमला कर दिया।

जिससे सभी सदस्य घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment