हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बालापट्टी में दबंगों ने एक चना चिरवा बेचने वाले से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही व मदद की गुहार लगाई है।
मौहल्ला बालापटटी निवासी चना चिरवा बेचने वाले पवन पुत्र लालाराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कल शाम करीब 4 बजे वह अपनी चना चिरवा की ढ़केल को लेकर जा रहा था। तभी खोंड़ाहजारी में नामजदों ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी ढ़केल पर ही उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिससे उसके पैर व पीठ आदि में गंभीर चोटे आयी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की मांग की है।













