हाथरस के 66 अभ्यर्थी बने उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा: नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ किये रवाना

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में जनपद से नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु आज लखनऊ जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाईन में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात सभी अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर सकुशल लखनऊ रवाना किया गया है।


उल्लेखनीय है कि कल 6 नवम्बर को उपनिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती – 2025 (4543 पदों पर) के सभी चरणों में अर्ह पाये गये/ नव-चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे । आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा शासन की मंशानुरूप जनपद से पुलिस उपनिरीक्षक पुलिस सीधी भर्ती – 2025 में नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्राप्त करने हेतु लखनऊ जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाईन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में कार्यक्रम आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन जे.एन. अस्थाना नव चयनित अभ्यर्थियों के साथ जाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनपद के अभ्यर्थी आदि उपस्थित थे।। पुलिस अधीक्षक ने नव नियुक्त सभी अभ्यर्थियों को देश के सबसे बडे पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई दी गई तथा बताया गया कि आप सभी एक अनुशासित बल उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन रहे हो, जिसका नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु कमिश्नरेट लखनऊ जाना है । सभी लोग जाने और वापस आने की यात्रा के दौरान अनुशासन में रहें, अभ्यर्थियों के साथ जा रहे अधिकारियों के आदेश का पालन करें । सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी प्रतिक्रिया ना दें जिससे आपके जनपद की छवि धूमिल हो । साथ ही बताया गया कि सभी के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान सभी अभ्यर्थी अच्छे व्यवहार का परिचय दें । यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी के सम्बन्ध में आपने बस के प्रभारी अथवा मुख्य प्रभारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना को अवगत करायें ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा नव नियुक्त सभी अभ्यर्थियों को खाना खिलाया गया । तत्पश्चात सभी 66 अभ्यर्थियों को 2 बसों से बैठाकर हरी झण्डी दिखाकर सकुशल रवाना किया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment